सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच बैठाई
प्रयागराज, मई 25 -- कोरांव में बिसरी संपर्क मार्ग की गड़बड़ी की डीएम से शिकायत की गई। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही की शिकायत पर डीएम ने जांच बैठा दी है। दो किलोमीटर की सड़क का एक करोड़ 80 लाख रुपये बजट स्वीकृत कराया गया। जिसकी शिकायत पर डीएम ने जांच से लोक निर्माण विभाग को बाहर कर दिया। एमएनएनआईटी के विशेषज्ञ, आरईडी और राजकीय निर्माण निगम के अफसरों से इसकी जांच कराई जाएगी। अगर शिकायत सही पाई गई तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- शारदा कॉरिडोर परियोजना के लिए समिति गठित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.