सड़क निर्माण में अवरुद्ध बनी दीवार की जांच करने पहुंची प्रशासन की टीम
महाराजगंज, जून 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के विष्णुपुरी में निर्माणाधीन सड़क मार्ग में एक दीवाल नाली की हद में होने की सूचना पर नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ईओ संदीप कुमार ने जेसीबी मशीन भी बुला लिया था। हालांकि मामला बातचीत के बाद हल कर लिया गया। इस दौरान बाधा बन रही दीवार को नाली निर्माण में लेने की बात भूमि स्वामी ने स्वीकार कर लिया। जिससे जेसीबी नहीं चलानी पड़ी।मौके पर पहुंची टीम ने भूमि स्वामी को मौके पर बुलाकर जानकारी ली और उसका पक्ष जाना। निर्णय लिया गया कि नाली निर्माण में अवरुद्ध बनी दीवार को तत्काल मौके से हटा दिया जाए। अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सड़क और नाली का निर्माण उक्त मोहल्ले में चल रहा है। नाली निर्माण के दौरान एक दीवाल बीच में आने की वजह से निर्माण में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.