रांची, फरवरी 6 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के छाताटांड़ गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क में भारी अनियमितता को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और निर्माण कार्य का विरोध करते हुए काम बंद करा दिया। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जब तक निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया जाएगा, तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार सिल्ली के नायक जोबला से छाताटांड़ तक लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है और सिर्फ जैसे-तैसे लीपापोती कर काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे भविष्य में सड़क से लाभ के बजाय ग्रामीणों को नुकसान उठान...