चंदौली, मार्च 17 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तिवारीपुर से सोनवार मार्ग के निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर विरोध जताया। चेताया निर्माण कार्य कर जांच नहीं किए जाने से आंदोलन किया जाएगा।तिवारीपुर से सोनवार गांव के पुराने ईदगाह होते हुए बरहक तक लगभग दो किमी प्रस्तावित सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग दो किमी लंबी सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि तारकोल और काली गिट्टी डालने के बाद भी गिट्टियां उखड़ रही हैं। जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो रहा है।बताया जाता है कि सड़क का निर्माण कार्यदायी संस्था सीडी निर्माण खंड चन्दौली से कराया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.