सड़क निर्माण में अनियमितता, चार माह में ही उखड़ने लगी
गंगापार, जून 18 -- क्षेत्र के दुमदुमा गांव में लोकनिर्माण विभाग द्वारा पांच सौ मीटर बनाई गई सड़क जगह जगह से उखड़ने लगी है। मार्च माह में बनाई गई इस सड़क के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप है। ग्रामीणों ने सड़क को दोबारा बनाए जाने की मांग की है। सड़क के बगल में पटरिया भी नहीं बनाई गई है जिससे अक्सर जाम लग जाता है। आरोप है कि गंगापार को यमुनापार से जोड़ने के लिए असढीया से दुमदुमा गंगा घाट तक बनाई गई पांच मीटर सीसी सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.