पूर्णिया, मई 4 -- केनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या-12 में चम्पानगर से कारी कोशी नदी के खररा घाट तक बन रही करीब डेढ़ किलोमीटर पक्की सड़क अब किसानों के लिए आफत बन गई है। धीमी रफ्तार और अधूरे निर्माण के कारण मिर्जापुर बहियार के करीब 50 से अधिक किसानों की मक्का फसल खेतों में ही फंसी हुई है। किसानों का आरोप है कि पिछले सात महीनों से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक मात्र लगभग 400 मीटर सड़क ही बन पाई है। अधूरे काम और रास्ता बंद रहने से किसान अपनी तैयार मक्का फसल की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच बेमौसम आंधी और बारिश ने नुकसान और बढ़ा दिया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जहां-जहां सड़क बनी है, वहां पहले ही दरारें पड़ने लगी हैं और दोनों किनारों पर रेनकट की समस्या दिख रही...