चंदौली, जून 18 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकास खंड के घरचित पुलिया से होकर रतनपुरा ओड़वली गांव होते हुए तेनुवट तक जाने वाली सड़क बनाई जा रही है, लेकिन इसे अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में समस्या हो रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध जताया। स्थानीय प्रशासन से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग किया है। यह भी पढ़ें- हसनपुर-भदौरा मार्ग निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शनग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि घरचित माइनर की पटरी पर स्टेट हाइ웨 से ओड़ौली पुलिया तक लगभग 700 मीटर पिच मार्ग का निर्माण होना था। ठेकेदार ने पुरानी सड़क को तोड़कर उस पर गिट्टी गिराकर छोड़ दिया है। करीब पांच माह से अधिक समय से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इससे आधा दर्जन गांवो...