अलीगढ़, जून 25 -- अलीगढ़। वार्ड नंबर 24 पीएसी के पास स्थित राजनगर में सड़क निर्माण पूरा नहीं करने का लोगों ने ठेकेदार पर आरोप लगाया है। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि रामघाट रोड के सामने राजनगर कॉलोनी में सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराया गया, लेकिन एक छोटी सी गली लंबाई 35 मीटर है, जिसको ठेकेदार ने नहीं बनाया। आरोप है कि नगर निगम के ठेकेदार ने जानबूझकर सड़क रोक दी। सड़क काफी समय से टूटी पड़ी है चलने फिरने में अभी क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कत होती है। वह तो सड़क का निर्माण कराया जाना जरूरी है। स्थानीय निवासी राकेश कुमार एडवोकेट ने कालोनी के लोगों के साथ एक पत्र सौंपा। यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण पूरा नहीं करने का आरोप यह भी पढ़ें- सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया और उखड़ने लगीं गिट्टियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...