सड़क निर्माण पर उठे सवाल, विभाग ने मांगी रिपोर्ट
गौरीगंज, जून 10 -- अमेठी। संवाददाता जिले के शाहगढ़ और गौरीगंज क्षेत्र में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। वीडियो में कुछ लोग नई बनी सड़कों की गिट्टी उखाड़ते हुए सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।
जांच की शुरुआत जानकारी के अनुसार शाहगढ़ क्षेत्र में हरदोइया मार्ग से गुलाल का पुरवा सरैया मार्ग तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का नवीनीकरण कार्य चल रहा है। इसी दौरान एक युवक ने सड़क के किनारे की परत उखाड़ते हुए उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। देखते ही देखते यह वीडियो व्यापक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.