सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी, आक्रोश
कटिहार, जून 29 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि प्रखंड के बलतर पंचायत अंतर्गत मोतीहारपुर गांव के ग्रामीणों को सड़क व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोग मुख्य सड़क तक जाने के लिए कीचड़ पारकर मुख्य सड़क तक पहुंचते हैं। छात्र-छात्राओं को भी विद्यालय व मदरसा आने-जाने में परेशानी होती है। गर्भवती महिलाओं को मुख्य सड़क तक लाने के लिए चारपाई का उपयोग करना पड़ता है। गांव तक एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पाता है। सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण मोहम्मद मकसूद, मोहम्मद इकराम, केयश आलम, रमजान अली ने कहा कि पूर्व विधायक द्वारा सड़क निर्माण के लिए मांग की गई थी। यह भी पढ़ें- ओखरगाड़ा के गुड़ुआ डोहर में ध्वस्त पुलिया का निर्माण नहीं उनके द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही सड़क निर्माण कर देंगे ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.