सड़क निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद
सहरसा, जुलाई 1 -- सोनवर्षाराज, एक संवाददाता। काशनगर थाना क्षेत्र के गोढियारी वार्ड नंबर-1 में सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 1965 के सर्वे में भूलवश सड़क का नक्शा ऐसी जमीन पर दर्ज हो गया, जहां पिछले करीब सौ वर्षों से लगभग 40 परिवार बसे हुए हैं। ऐसे में यदि सर्वे के अनुसार सड़क का निर्माण कराया गया तो दर्जनों परिवारों के बेघर होने की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में जिस रास्ते से लोग वर्षों से आवागमन कर रहे हैं, उसे निजी भूमि बताया जा रहा है। इससे सड़क निर्माण का मामला उलझ गया है। मंगलवार को सर्वे में सड़क के रूप में दर्ज जमीन पर ग्रामीण अजय मंडल नया घर बना रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया प्रवेंद्र कुमार सिंह कुमकुम तथा सरपंच मौके पर पहुंचे और सर्वे वाली जमीन पर नया निर्माण नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.