सहरसा, फरवरी 2 -- सत्तर कटैया। क्षेत्र में भारत माला योजना के तहत सहरसा - सुपौल मुख्य मार्ग निर्माण को लेकर रविवार को बिहरा - पटोरी बाजार में जिला प्रशासन की टीम पहुंची। अतिक्रमण हटाने से पूर्व सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी व सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बिहरा थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों व आम लोगों से वार्ता की। बैठक में गणेश स्थान मंदिर व जामा मस्जिद से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इसके बाद पुलिस बल के साथ प्रशासन ने भुगतान प्राप्त भूस्वामियों की जमीन से अतिक्रमण हटाया। दो दिनों में भूमि खाली करने का निर्देश दिया गया, जिससे सड़क निर्माण कार्य शुरू हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.