सड़क निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, लगाए गंभीर आरोप
कन्नौज, जून 27 -- छिबरामऊ। सौरिख कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर नगर में प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में नगर पंचायत और दूसरे पक्ष की एक महिला ने अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए तथा प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। नगर पंचायत की ओर से लिपिक द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि अंबेडकर नगर की जनता की मांग पर अस्पताल रोड से शीतला देवी मंदिर तक सड़क निर्माण स्वीकृत हुआ है। शनिवार को निर्माण कार्य शुरू कराया गया, लेकिन बीना यादव पत्नी शिवराम यादव तथा उनके पुत्र शीलू यादव और रजत यादव ने कथित रूप से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। शिकायत में कहा गया कि हंगामा कर जेसीबी सहित अन्य मशीनों का कार्य रुकवा दिया गया, जिससे सार्वजनिक निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। नगर पंचाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.