सड़क निर्माण को लेकर जिप सदस्य ने एसडीओ को सौंपा मांगपत्र
कटिहार, जून 13 -- बारसोई निज प्रतिनिधि शनिवार को जिला परिषद सदस्य मोहम्मद गुलजार ने काजीटोला से बाडीऔल जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर हालत तथा इसके मरम्मत तथा स्थानीय समस्या को लेकर एसडीओ राजु कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिप सदस्य ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी को क्षेत्र की समस्या से अवगत करते हुए काजीटोला से बाडीऔल जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। मथुरापुर गांव के पास मुख्य सड़क पर जलजमाव की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया। पूर्व विधायक द्वारा काजीटोला से बाडीऔल मुख्य सड़क का उद्घाटन किया गया था। लेकिन आज तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। अनुमंडल पदाधिकारी ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.