गिरडीह, जून 11 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के पलौंजिया से खेसकरी को जोड़ने वाले सड़क निर्माण में रूट को लेकर विवाद निष्पादन के लिए बुधवार को डीसी रामनिवास यादव स्वयं पहुंचे और रूट का जायजा लिया। बाराडीह पंचायत अंतर्गत ताराटांड़ के ग्रामीणों की शिकायत थी कि सड़क गांव के बाहर से निकल रही है। वह सड़क गांव होते हुए निकलेगी तो ज्यादा अच्छा रहेगा। वहीं गांव के ही कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क गांव से होकर गुजरती है तो कुछ लोगों का घर टूट जाएगा। इस वजह से सड़क गांव के बाहर से निकलेगी तो ठीक रहेगा। सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा ने कहा कि डीसी ने ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ रूट का जायजा लिया है। यह भी पढ़ें- घुटवाली-नगलो वाया मुंगीटांड़ पथ दो वर्ष से एनओसी नहीं मिलने से अधूरा सड़क गांव से होकर ही गुजरेगी, थोड़ा बहुत किसी को नुक...