सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य ने उपायुक्त को सौंपा आवेदन
दुमका, मई 22 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य कलेश्वर सोरेन ने क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में सड़क निर्माण की मांग को लेकर उपायुक्त दुमका को आवेदन सौंपा है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि कई गांवों में सड़क की स्थिति जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ढोढ़ली पंचायत के हरिणगोहाल पुजहर टोला एवं आदिवासी टोला तक सड़क कालीकरण पथ निर्माण की आवश्यकता है। वहीं सिमरा पंचायत के बांसजोरा आरईओ सड़क से कुरूमटांड़ होते हुए हरालाडंगाल, बरमसिया पीडब्ल्यूडी पथ निर्माण की मांग की गई है। इसके अलावा तपसी पंचायत के बागझोपा आरईओ पथ से अगोइया, करहैया होते हुए बेहेता आदिवासी टोला तक कालीकरण सड़क निर्माण कराने की मांग भी आवेदन में की गई है। जिला परिषद सदस्य ने उपायुक्त से शीघ्र योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.