संभल, जून 2 -- विकासखंड संभल के गांव ततारपुर रोड में नवसृजित विद्युत उपकेंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में सोमवार को जनपद प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति पहुंचे थे। जहां ग्रामीणों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्या से अवगत कराते हुए सड़क निर्माण की मांग का ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम ततारपुर रोड से असमोली-सिंहपुर सानी मार्ग तक जाने वाला रास्ता अभी भी कच्चा है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण किसानों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों को इसी रास्ते से गन्ना और अन्य कृषि उत्पादों का परिवहन करना पड़ता है। जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती ही। यह भी पढ़ें- पंडुका पुल निर्माण की धीमी रफ्तार से ग्रामीण चिंतित ग्रामीणों ने मांग कि इस मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से शीघ्र कराया जाए। ताकि क...