सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने निकाली रैली
रांची, मई 26 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड के बिसरिया गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इससे पहले ग्रामीणों ने झारखंड मोड़ से प्रखंड कार्यालय तक जन आक्रोश रैली निकाली। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए और जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सड़क वर्षों से जर्जर स्थिति में है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क के कारण 9 मई को मोटरसाइकिल सवार वंशीधर महतो की मौत हो गई थी। घटना के बाद भी सड़क निर्माण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है。
बरसात में दलदल बन जाता है रास्ता: ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि बिसरिया से मुरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.