गिरडीह, अप्रैल 11 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के मेदनीसारे पंचायत के टोपैया गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग के मझलाडीह मोड़ से टोपैया होते हुए पोखरिया तक लगभग 2 किलोमीटर तक कालीकरण सड़क निर्माण की मांग को लेकर गोलबंद हुए। इस क्रम में ग्रामीणों ने मझलाडीह से टौपेया जाने वाले पीसीसी के पास जमा हुए और सड़क निर्माण की मांग करते हुए प्रर्दशन किया। ग्रामीणों में हाजी उस्मान, हाफिज मारुक, अब्दुल वारिस मो. मुर्शिद, मो. अख्तर, मुन्ना शेख, अब्दुल जलील, मो. साजिद, मो. तनवीर, मो. तसलीम, मो. अजमल, मो. कलाम, मो. इंजमाम, मो. नईम, मो. सलामत आदि ने संयुक्त रुप से कहा कि सड़क के अभाव में हम सभी ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। उक्त सड़क से चारपहिया वाहन नहीं जा सकता है। बरसात में दो पहिया वाहन का भी परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.