सोनभद्र, मई 25 -- सोनभद्र,हिंदुस्तान संवाद। रॉबर्ट्सगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत बघुआरी टोला-गड़ौरा, बसौली व बहुआर तथा दमही टोला के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव तक सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की। सड़क न होने के कारण उन्हें जिला मुख्यालय और अस्पताल आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार जिला अस्पताल लोढ़ी से पश्चिम दिशा की ओर जाने वाली सड़क खुशबू बाग नर्सरी तक ही बनी है, जबकि वहां से गांव तक लगभग सात किलोमीटर का रास्ता आज भी कच्चा और पगडंडी के सहारे है। ऐसे में ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि वे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के गरीब मजदूर परिवा...