बुलंदशहर, दिसम्बर 23 -- खुर्जा। खुर्जा की प्रीत बिहार कालोनी में कई गलियों के रास्ते कच्चे हैं। कालोनी निवासी सुखपाल सिंह ने बताया कि उनकी गली का बुरा हाल है। रास्ता कच्चा होने के साथ ही पानी निकासी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। जबकि गली में शनिदेव मंदिर भी है, लेकिन कच्चे रास्ते पर पानी भरा रहने के कारण श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए भी नहीं पहुंच पाते हैं। उन्होंने बताया कि कालोनी को बसे हुए दो दशक से अधिक का समय बीत चुका है। साथ ही कालोनी सीमा विस्तार के बाद नगरपालिका में भी शामिल है। कच्चे रास्ते और खाली प्लाटों में पानी भरा रहने के कारण वहां बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। कालोनी के लोगों ने बताया कि उनके द्वारा कई बार नगरपालिका और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। वहीं जनसुनवाई पर शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.