सड़क निर्माण की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा आवेदन
दुमका, मई 20 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा क्षेत्र संख्या-14 के जिला परिषद सदस्य कालेश्वर सोरेन ने तपसी पंचायत अंतर्गत कामुडुमरिया आदिवासी टोला में सड़क एवं पीसीसी निर्माण कराने की मांग को लेकर उपायुक्त दुमका को आवेदन सौंपा है। आवेदन में उन्होंने बताया कि आज तक मुख्य सड़क से गांव तक पहुंचने के लिए समुचित रास्ता उपलब्ध नहीं है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। गांव तक पहुंचने में कठिनाई होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों को विशेष दिक्कत होती है। वहीं गांव के अंदर पीसीसी सड़क नहीं रहने से कच्ची सड़क पर कीचड़ एवं जलजमाव की समस्या बनी रहती है, जिससे ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। जिला परिषद सदस्य ने आवेदन में उल्लेख किया है कि कामुडुमरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.