उरई, मार्च 6 -- कालपी। बरसात के चार महिने मुख्यालय कालपी से कटा रहने वाले महेवा विकास खण्ड के ग्राम नरहान निवासी मनोज महाराज ने विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपकर पक्की सड़क बनवा जाने की मांग की। तहसील कालपी के विकास खण्ड महेवा की ग्राम पंचायत पड़री के मजरा नरहान के लिए मात्र दो से तीन किलोमीटर सड़क न होने के चलते उक्त लगभग एक हजार की आबादी बाला ग्राम नरहान बरसात के चार महीने तक मुख्यालय कालपी से कटा रहता है। पड़री से नरहान के बीच सड़क न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है । वर्षों से ग्रामीण उक्त सड़क की मांग करते आ रहे हैं पर किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। पर जिस तरह वर्तमान विधायक विनोद चतुर्वेदी अपने क्षेत्र में विकास कार्य करवा रहे हैं खासकर सड़कों के निर्माण पर उसे देख ग्रामीणों की उम्मीद जगी और वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.