गढ़वा, अप्रैल 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के सहिजना मोड़ से कचहरी रोड में सड़क निर्माण की धीमी गति और उड़ रहे धूल से शहर की लोग और राहगीर परेशान हैं। प्रदूषण की स्थिति ऐसी है कि सड़क के किनारे दुकान चलाने वाले दुकानदारों को सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। शहर में सड़क निर्माण कार्य कर रहे संवेदक की लापरवाही अब चरम पर पहुंच चुकी है। पिछले करीब चार माह से शहर की मुख्य सड़क के निर्माण के नाम पर उखाड़कर छोड़ दिया गया है। उसके बाद न तो निर्माण कार्य में अपेक्षित गति आयी और न ही लोगों को राहत देने के लिए जरूरी कदम उठाये गये। यह भी पढ़ें- सीवर के कार्य की धीमी रफ्तार से परेशान व्यापारी नतीजतन, शहरवासी हर दिन धूल और अव्यवस्था के बीच जीवन जीने को मजबूर हैं। सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी...