बांदा, अप्रैल 9 -- बांदा। पैलानी क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत निधि से बनाई गई कई आरसीसी सड़कों में भ्रष्टाचार की शिकायत पर मंडलायुक्त ने टीएसी जांच के आदेश दिए थे। जांच अधिकारी परियोजना निदेशक पहुंचे ही नहीं। एई ने आरोपी जेई (तकनीकी सहायक) के साथ जांच में सिर्फ औपचारिकता की। शिकायतकर्ता और ग्रामीणों ने इस जांच का विरोध किया है। शिकायतकर्ता समाजसेवी पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने मामले की शिकायत मंडलायुक्त, डीएम और शासन में की थी। आरोप लगाया था कि ग्राम चंदवारा व गौरीखुर्द में क्षेत्र पंचायत निधि से आरसीसी सड़कें बनवाई गई हैं। इनमें जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। मंडलायुक्त ने टीएसी जांच के आदेश दिए थे। डीएम जे. रीभा ने परियोजना निदेशक (ग्राम्य विकास अभिकरण) और लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता (एई) की दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे। शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.