शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान बार-बार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। हालात यह रहे कि दो दिनों में लोगों को मुश्किल से दो घंटे ही पानी मिल सका। एक दिन जल निगम और अगले दिन नगर निगम की पाइपलाइन लीक होने से सप्लाई प्रभावित रही। सदर चौराहे से हॉकी क्लब होते हुए लाल इमली चौराहे तक सड़क निर्माण के लिए खोदाई का काम चल रहा है। करीब दो सप्ताह पहले संकट मोचन मंदिर के पास जीसीबी से खुदाई के दौरान चार इंची पेयजल पाइपलाइन लीक हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद मरम्मत कराई गई, लेकिन उसी स्थान से दोबारा लीकेज शुरू हो गया। कई दिनों तक पानी सड़क पर बहता रहा, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार को जल निगम की पाइपलाइन लीक होन...