हरदोई, मार्च 13 -- बेनीगंज। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक रावत ने अपने संसदीय क्षेत्र की बालामऊ विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड कोथावां की ग्राम पंचायत झरोइया में जर्जर मार्ग के निर्माण के लिए पहल की है। मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत सड़क निर्माण के लिए पत्र भेजे जाने के बाद मंगलवार को मार्ग का सर्वे किया गया। इससे ग्रामीणों में सड़क बनने की उम्मीद जगी है। बताया गया कि लगभग 500 मीटर लंबा और चार मीटर चौड़ा यह मार्ग नव निर्मित आवासीय कस्तूरबा विद्यालय से श्रीराधा कृष्ण मंदिर तक जाता है। इस मार्ग पर लंबे समय से टूटा हुआ खड़ंजा पड़ा था। पास में नाले के निकास की व्यवस्था न होने से वर्षों से पानी भरा रहता था। मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय, नव निर्मित आवासीय कस्तूरबा विद्यालय और राधा कृष्ण मंदिर स्थित है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.