गढ़वा, फरवरी 26 -- गढ़वा। मेराल प्रखंड के अंरगी गांव के दर्जनभर से अधिक किसानों ने सड़क निर्माण करने का विरोध किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बिना नोटिस दिए ही उनकी भूमि पर 10 से 30 फीट तक मिट्टी डाल दिया गया। मुआवजा का भी भुगतान नहीं किया गया है। रैयती भूमि पर लगे कीमती पेड़ भी काट दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रैयत ठेकेदार से वार्ता करना चाह रहे हैं तो उसके द्वारा कभी पुलिस तो कभी खुद से डराया धमकाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनके भूमि का मुआवजा नहीं मिल जाता है या कोई लिखित आश्वासन रैयतों को नहीं मिल जाता तब सड़क निर्माण नहीं करने देंगे। उधर कंपनी की ओर से कहा गया कि सड़क निर्माण जिस भूमि पर किया जा रहा हैवह पहले से ही सड़क की भूमि है। ग्रामीण बेवजह सड़क निर्माण में बाधा पहुंचा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान ...