गिरडीह, मार्च 14 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड अंतर्गत मंझने पंचायत के बंगालीबारा से तिलैया बलथरवा गांव तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में कथित अनियमितता को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने काम रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से और मानकों के विपरीत सड़क निर्माण कराया जा रहा था, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। बताया जाता है कि सड़क निर्माण कार्य कुछ दिनों से चल रहा था। इसी दौरान तिलैया गांव के ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने पाया कि निर्माण कार्य में कई तरह की गड़बड़ियां हैं और सही तरीके से काम नहीं कराया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए तत्काल निर्माण कार्य को रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि अभी ही सही त...