सिमडेगा, जनवरी 29 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने गुरुवार को सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर जनता की समस्या सुनीं। मौके पर छुरिया धवठाटोली तक बन रहे सड़क निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण कराने की ग्रामीणों ने मांग की। बांसजोर प्रखंड के आंदेरकुम्बा गांव में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा एवं आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधाएं बहाल करने को लेकर भी ग्रामीणों ने आवेदन दिया। इसके अलावे भूमि पर अवैध कब्जा हटाने, मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, सलडेगा ग्राम के गैरमजरूआ आम सार्वजनिक भूमि का सीमांकन कराने, अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने, नया राशन कार्ड बनवाने सहित अन्य विषयों से संबंधित भी आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर एसी ज्ञानेन्द्र उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.