महोबा, अप्रैल 6 -- महोबा। चरखारी बाईपास चौड़ीकरण का काम कछुआ गति से हो रहा है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर निर्माण कार्य में तेजी की मांग उठाई है। नगर पालिका सभासद ममता देवी, संजयसिंह, मुकेश, चरण सिंह आदि ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को दिए शिकायती पत्र में बताया कि चरखारी बाईपास में सड़क चौड़ीकरण के कार्यो में मनमानी की जा रही है। पिछले कई दिनों से सड़क की खुदाई के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। निर्माण कार्य भी मानक के अनुसार नहीं हो रहा है। जांच कराने की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.