पलामू, मार्च 18 -- पंडवा। पलामू जिले के पंडवा में रोड़ एनएच 39 से प्रखंड कार्यालय तक 1.25 किलोमीटर पीसीसी पथ का शिलान्यास के 9 माह बीत जाने के बावजूद भी काम पूर्ण नही किया गया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार विश्वकर्मा ने पूर्व में शिलान्यास किए गए काम शुरु कराने की मांग करते हुए नया पीसीसी पथ पर कार्य को रोक दिया है। उन्होंने पंडवा प्रखंड सीओ राकेश कुमार तिवारी को भी मामले की जानकारी दी है। पंडवा के अंचलाधिकारी ने संबंधित संवेदक को निर्धारित मार्ग पर कार्य करने का आदेश देते हुए अमीन को जमीन मापी करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...