सड़क निर्माण कार्य दो दिनों में करें पूरा : डीएम
दरभंगा, जून 17 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। मुहर्रम को ध्यान में रखते हुए जुलूस मार्ग को सुगम एवं बाधारहित बनाने के उद्देश्य से डीएम कौशल कुमार ने बुधवार को सीएम आर्ट कॉलेज से कोतवाली थाना तक चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उक्त मार्ग पर पूर्व में सड़क ढलाई का कार्य कराया जा चुका है, जबकि डीएम ने कार्यपालक अभियंता आरसीडी को दो दिनों के अंदर शेष कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि मुहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस में शामिल स्थानीय नागरिकों को असुविधा न हो, इसके लिए जुलूस मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर दो दिनों के अंदर पूर्ण किया जाए। यह भी पढ़ें- मेयर व नगर अयुक्त ने ड्रेनेज निर्माण कार्य का लिया जायजा डीएम ने रामजानकी मंदिर रोड का भी निरीक्षण किया, जहां पूर्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.