गाजीपुर, मार्च 9 -- सैदपुर। नगर पंचायत की ओर से नगर के मुख्य बाजार, हरी चौराहा से शाकंभरी तक 89 लाख रुपये से सीसी रोड निर्माण कार्य कराने के प्रयास पर स्थानीय व्यापारियों और संभ्रांतजनें ने शनिवार की रात विरोध जताया। जॉइन मजिस्टर रामेश्वर सुधाकर के निर्देश पर ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर सड़क तोड़ने का काम शुरू किया, तो व्यापारियों ने इसका विरोध किया। व्यापारियों ने बताया कि बाजार पहले भी मंदा था, तब सड़क निर्माण की कोई तैयारी नहीं की गई, जबकि शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क तोड़ी गई, तो न केवल ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होगी, बल्कि 11 मार्च तक बरातें भी नहीं निकल पाएंगी। इसके चलते व्यापारी और स्थानीय लोग रात करीब 11 बजे तक चौराहे पर जमा रहे और निर्माण कार्य रोकवाकर जेसीबी से तोड़ी गई सड़क को समतल करवा दिया। हाल...