जौनपुर, फरवरी 25 -- खेतासराय। क्षेत्र के खेतासराय-खुटहन मार्ग पर गूजरताल मोड़ से फायर ब्रिगेड स्टेशन तक बन रही सड़क में कथित अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मानक के विपरीत कार्य होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बताया कि लगभग दो मीटर चौड़ा यह मार्ग विशेष रूप से फायर ब्रिगेड स्टेशन तक पहुंच के लिए बनाया जा रहा है, लेकिन निर्माण सामग्री और कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पहले ठेकेदार से शिकायत कर काम में सुधार की मांग की थी, मगर कोई असर नहीं पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं कराया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.