उरई, अप्रैल 13 -- कोंच। संवाददाता गुरावती में बन रही एक किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है और बेहद घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क बनने के कुछ ही दिनों बाद खराब होने की आशंका है।कोंच तहसील क्षेत्र अन्तर्गत आने ग्राम गुरावती संपर्क मार्ग का मरम्मतीकरण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 11 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस परियोजना के तहत करीब एक किलोमीटर लंबी दो सड़कों का मरम्मतीकरण किया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य गोस्वामी कंस्ट्रक्शन, उरई द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीण का आरोप है कि सड़क निर्माण में न तो उचित पिचिंग की जा रही है और न ही रोलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके अला...