सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार से मारपीट
नोएडा, मई 23 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमा। जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सड़क के निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ठेकेदार अशोक ने पुलिस को बताया कि वह मढैया गांव में सड़क का निर्माण कार्य करवा रहे हैं। आरोप है कि गुरुवार को सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच एक युवक तेज गति में कार लेकर आया और नई बनी हुई सड़क पर दौड़ा दी। ठेकेदार ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज की। इसके बाद अपने साथियों को बुलवाकर ठेकेदार को बुरी तरह पीटा। यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार से मारपीट मारपीट में ठेकेदार को चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी किशनपाल और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.