देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव में बुधवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब बिना मुआवजा दिए सड़क निर्माण के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। सुबह करीब 8 बजे से शुरू हुआ विवाद दोपहर बाद लगभग 3 बजे तक चलता रहा। मौके पर स्थिति नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं, तैनात किए गए थे। जानकारी के अनुसार, देवघर-बासुकीनाथ फोरलेन सड़क निर्माण के तहत संबंधित जमीन पर बने मकानों को पूर्व में हटाया गया है। उसके बाद भी प्रशासनिक टीम उस स्थान पर सड़क निर्माण करने पहुंची थी। उसी क्रम में बसडीहा गांव निवासी नलिनी व परिजनों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें अब तक जमीन अधिग्रहण का उचित मुआवजा नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने कोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.