गढ़वा, मार्च 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। श्री बंशीधर नगर से अंबाखोरिया रोड निर्माण कार्य में छोटे संवेदकों/वाहन मालिकों का बकाया भुगतान नहीं होने के संबंध में डीसी से शिकायत की गई है। उक्त बाबत मांगपत्र सौंपकर बकाया भुगतान की मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि नगर ऊंटारी स्थित धुरकी मोड़ से अंबाखोरिया तक लगभग 24.940 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य एनजी प्रोजेक्ट लिमिटेड को वर्ष 2019 में दिया गया था। उक्त कार्य का संचालन कंपनी के संवेदक हरेंद्र कुमार सिंह के माध्यम से किया जा रहा था। उनके प्रतिनिधि अविनाश कुमार और कमल सिंह (साइट इंचार्ज) द्वारा कार्यस्थल पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उक्त निर्माण कार्य में छोटे संवेदकों, वाहन मालिकों, मशीनरी संचालकों और मटेरियल सप्लायरों से काम लिया गया था। निर्माण कार्य के दौरान विभाग द्वारा कंपनी को भुगता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.