सिमडेगा, जनवरी 27 -- बानो/जलडेगा, प्रतिनिधि। जलडेगा थाना क्षेत्र स्थित कारीमाटी गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण कंपनी के जेसीबी और पानी टैंकर में आग लगा दी। घटना रविवार के मध्य रात्रि की है। हलांकि आगजनी की घटना से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है कंपनी के कर्मियो की तत्परता से आग पर तुरंत काबु पा लिया गया। बताया गया कि लचरागढ़ से बाड़ी बिरिंगा तक सड़क निर्माण का कार्य आरएमएसबी कम्पनी के द्वारा कराया जा रहा है। इधर घटना के बाद अपराधियों ने पेट्रोल बम भी फेंका और उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के कमांडर शेखर जी के नाम से एक लाल रंग का लिखित बैनर भी लगा दिया था। जिसमे बिना संगठन से बात किए बगैर कोई काम नही करने की चेतावनी दी गई थी। इधर घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी कंपनी के मुंशी के द्वारा देर रात ही पुलिस को दे दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.