महाराजगंज, अप्रैल 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा विकास खंड के ग्रामसभा शितलापुर में सड़क और नाली निर्माण कार्यों में लाखों रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। डीएम के निर्देश पर गठित जांच टीम ने गांव पहुंचकर अभिलेखों की जांच के साथ ही मौके का निरीक्षण भी किया।इस गांव के निवासी राधेश्याम प्रजापति ने पंचायती राज समिति के सभापति एवं डीएम को शपथ-पत्र के साथ शिकायत पत्र भेजकर गांव में कराए गए निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया था। शिकायत में बताया गया है कि गांव में भगवती के खलिहान से आदित्य के घर होते हुए रामनिवास के घर तक तकरीबन 30.90 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कराया गया, जिसमें मानक की अनदेखी की गई है। साथ ही नाली पर स्लैब नहीं लगाए जाने की भी बात कही गई है। इसके अलावा चंद्रभूषण पांडेय के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.