लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम उठाए गए हैं। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली निर्माण के साथ ही 200 स्थानों पर आधुनिक थ्री वे हाईमास्ट लाइट लगाने की योजना को हरी झंडी मिली है। ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित विकास योजना के तहत बड़े पैमाने पर विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना से इस्माइलगंज प्रथम, द्वितीय, शंकरपुरवा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, हरिहर नगर, इंदिरा नगर समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा। वर्षों से चली आ रही जर्जर मार्गों और जलभराव की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सकेगा। विधायक ने बताया कि उन्होंने 11 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.