सड़क-नाली के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास
गोरखपुर, मई 7 -- फोटो कैप्शन-मदन मोहन मालवीयनगर के डिभिया में सड़क निर्माण का शिलान्यास करती विद्यावति देवी खोराबार। महानगर के वार्ड नंबर-4 मदन मोहन मालवीय नगर में पार्षद राजा यादव ने गुरुवार को दो विकास कार्यों का शिलान्यास स्थानीय दलित महिला विद्यावति देवी के हाथों से सम्पन्न कराया। इसके अन्तर्गत डीभीया मलिन बस्ती में करीब 9.97 लाख रुपये से सीसी रोड और प्रेम नगर कॉलोनी में 9.98 लाख रुपये आरसीसी नाली एवं सीसी रोड निर्माण कार्य किया जाएगा। इस दौरान अमलेश शुक्ला, विनय सिंह, शमशाद अली, नीतीश उपाध्याय, मोहन लाल भारती, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.