सड़क नहीं बनी तो लोगों ने खुद उठाया फावड़ा, करमा में श्रमदान कर बिछाया डस्ट
कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी से त्रस्त होकर तिलैया थाना क्षेत्र के करमा में सड़क निर्माण नहीं होने से परेशान स्थानीय लोगों ने रविवार को श्रमदान किया। सभी ने कच्ची सड़क पर डस्ट बिछाकर आवागमन लायक बनाया। करमा मेडिकल कॉलेज के बगल स्थित न्यू कॉलोनी के लोगों ने चंदा जुटाकर सड़क की मरम्मत का काम किया।स्थानीय निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री के बाद सड़क निर्माण कराने की बात भवन निगम के अधिकारियों द्वारा कही गई थी, लेकिन अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि कच्ची सड़क और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण बरसात के दिनों में लोगों को काफी परेशानी होती है। हाल की बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ फैल गया था, जिससे घर तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया था। स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.