अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़। वार्ड नंबर 62 कुंवर नगर कॉलोनी कुमर सैन मंदिर वाली गली में बुधवार को महिलाओं ने सड़क निर्माण नहीं करने पर प्रदर्शन किया। कहा कि पाइप बिछाने के लिए दो माह पहले सड़क खोदी गई थी, जिसमें आधी बनाई और बाकी छोड़ दी। गली के लोगों को मंदिर आने जाने में परेशानी हो रही है। बच्चे स्कूल भी नहीं जा रहे हैं। सड़क नहीं बनने से नाली चोक हो गई है। महिलाओं ने कहा कि वार्ड के पार्षद से कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। गुरुवार को पार्षद का घेराव करने की चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.