सड़क धंसने से आवागमन प्रभावित, जिम्मेदार बेपरवाह
कुशीनगर, मई 5 -- कुशीनगर। बरवा रतनपुर क्षेत्र के प्रमुख मार्ग पर अचानक सड़क धंस जाने से आवागमन प्रभावित हो गया। सड़क के आधा हिस्सा धंसने से राहगीरों और वाहन चालकों में भय की स्तिथि व्याप्त है।रामबाग से क्रांति चौराहा को जोड़ने वाली लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मी पट्टी गांव के समीप लक्ष्मीपुर माइनर के मुख्य मार्ग का आधा हिस्सा धंस गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते दिनों हुई बारिश और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क कमजोर हो गई थी। घटना के बाद मार्ग से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक जान जोखिम में डालकर किनारे से गुजरते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क धंसने की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है, लेकिन देर शाम तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.