सड़क धंसने के खतरे से ग्रामीण चिंतित, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
बोकारो, जून 10 -- चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत लंका गांव में मुख्य सड़क के नीचे मिट्टी कटाव होने से गहरी खाई बन गई है। इससे ग्रामीणों में सड़क धंसने और दुर्घटना की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अर्जुन रजवार ने कहा कि करीब एक वर्ष पूर्व सड़क का गार्डवाल ढह गया था, जिसके बाद बारिश के पानी के बहाव से सड़क के नीचे की मिट्टी कट गई और खाई बन गई। उन्होंने बताया कि यह गांव का मुख्य संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। कई बार प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर पंकज महतो, अंगद महतो, हिमांशु कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.