रांची, अप्रैल 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। मोटर वाहन दुर्घटनाओं में पीड़ितों को समय पर न्याय और मुआवजा दिलाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) रांची की ओर से मंगलवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित 40 कोर्ट्स भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं कभी भी और किसी के साथ हो सकती हैं, इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद पीड़ित परिवारों के पास सही मार्गदर्शन नहीं होने के कारण मुआवजा मिलने में देरी होती है। इस कार्यशाला का उद्देश्य सभी संबंधित पक्षों को जागरूक और संवेदनशील बनाना है।रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.