प्रयागराज, फरवरी 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज में सड़क दुर्घटनाओं में मौतों का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। हादसों को रोकने के लिए अब विशेष इंतजाम किए जाएंगे। सड़क सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सहायता में सुधार के लिए कार्य करने वाली दिल्ली की संस्था सेव लाइफ फाउंडेशन और पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने सर्वे कर क्रिटिकल जंक्शन के रूप में 72 स्पॉट को चिह्नित किया है। जिसका डीपीआर तैयार कर लखनऊ मुख्यालय को बजट मंजूरी के लिए छह फरवरी को भेजा जा चुका है। सड़क सुरक्षा के लिए सबसे पहले फांउडेशन ने सर्वे किया था। जिसमें शहर उत्तरी, मेजा, करछना और कोरांव विधानसभा के अंतर्गत दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र की वजहों को जाना। सर्वे करके फाउंडेशन ने रिपोर्ट जिला सड़क सुरक्षा समिति के सचिव व प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता पीके राय को सौंपी। जनवरी के दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.