लखनऊ, फरवरी 13 -- यूपी सरकार हल्के दो पहिया वाहनों को चलाने के लिए 16 साल की उम्र वाले बच्चों को भी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर विचार कर रही है। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी गई है। यह जानकारी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा में दी। उन्होंने इसके साथ ही सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए किए जाने वाले इंतजामों के बारे में भी बताया। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने भी सरकार की ओर से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में सभी अवैध कट बंद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश से सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं उत्तर प्रदेश में होती हैं। राज्य सरकार सड़क दुर्घटनाओं को लेकर पूरी तरह से जागरूक है। सरकार ने बहुत पहले डीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। खासतौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.